Wednesday, October 14, 2009

पनाहों में तेरी हम, एक ठिकाना चाहते हैं...

चमन के फूल भी,
तेरी तारीफ में खिलते हैं, 
मैं ही नही कहता ये, 
यहाँ सब लोग कहते हैं...  

तासीर इस हुस्न की ऐसी , 
सब को है तसव्वुर तेरा, 
खोए तेरे ही ख़याल में, 
सब दिन रात रहते हैं...  

मैं ही नही कहता ये, 
यहाँ सब लोग कहते हैं...  

तारीफ में तेरी जो चाँद, 
अपने तरानो में कहा, 
तेरे हुस्न की तौहीन इसे, 
मेरे जज़्बात कहते हैं...  

मैं ही नही कहता ये, 
यहाँ सब लोग कहते हैं...  

हुस्न और हिज़ाक़त के, 
मेल ऐसे ना देखे हमने, 
मुकम्मल जहाँ में बस, 
एक आप ऐसे रहते हैं...  

मैं ही नही कहता ये, 
यहाँ सब लोग कहते हैं...  

परस्तिश करें तेरी, 
कहती हैं ख्वाहिशें, 
खुदा तुमको बनाने का,
एक बहाना चाहते हैं...

ये सब नही कहते होंगे, 
बस हम ही कहते हैं...
अब तो चाहत नहीं,
इसके सिवा कुछ भी,
पनाहों में तेरी हम, 
एक ठिकाना चाहते हैं...  
ये सब नही कहते होंगे, 
बस हम ही कहते हैं...

Sunday, October 11, 2009

वो काल्पनिक चिड़िया

पूछते रहते थे लोग,
अक्सर मुझसे ये सवाल,
किसके लिए लिखते हो,
कौन है वो खुशनसीब,
जिसके लिए लिखते हो...
बेकार था मेरा बताना,
कि बस यूँ ही लिख देता हूँ,
किसी ने ये ना माना,
कि अपने लिए लिखता हूँ...
पर हाँ ये सच है कि वो मैं नहीं,
कोई और ही है वो,
जिसके लिए लिखता हूँ,
वो काल्पनिक चिड़िया...
जिसका कोई अस्तित्व है भी या नहीं, 
मुझे पता नहीं, 
मुझे खबर नहीं, 
पर हाँ इतना जानता हूँ, 
कोई तो है जो कहता है, 
मैं हूँ, 
और तेरे लिए ही हूँ, 
पर उसकी सुनु तो, 
पता नहीं क्यों अपने रूठ जाते हैं, 
कितने सारे सपने टूट जाते हैं...
सोचता हूँ कभी ये सब छोड़ दूँ,  
उस अनजान चिड़िया से मुंह मोड़ लूँ, 
पर जाने क्यों दिल कहता है, 
वो अजनबी होकर भी अजनबी नहीं, 
वो अजनबी नहीं सिर्फ अनजान है, 
एक अनजान चिड़िया,


वो काल्पनिक चिड़िया...

Friday, October 09, 2009

यकीन...

तुम जानो न जानो,
दिल से तुम्हें ही,
हर वक़्त याद करते हैं...

तुम मिलो न मिलो,
दुआ ख़ुशी की तेरी ही,
हम दिल से करते हैं...

तुम आओ न आओ,
ख्वाबो में तुम्हारा ही,
हम इंतजार करते हैं...

क्योंकि...

तुम कहो न कहो,
प्यार है तुझे मुझसे ही,
हम ये यकीन करते हैं...

Thursday, October 08, 2009

ज़माना सुलग उठा

गीत प्यार के सब लिखते हैं,
हम प्यार कर बैठे तो,
ज़माना सुलग उठा...

जीते हो अपनी जिंदगी हर रोज,
एक दिन हमारी जी ली तो,
ज़माना सुलग उठा...

कोई नहीं था बिना जाम के
उस महफिल में,
मैंने थोड़ी छलका दी तो,
ज़माना सुलग उठा...

तुने भी तो था दुपट्टे में मुखड़ा छुपाया,
मैंने तुझे छुपकर देख लिया तो,
ज़माना सुलग उठा...

तुने भी तो है देखा सपना मेरा,
मेरे ख्वाब में तुम आ गयी तो,
ज़माना सुलग उठा...

दिल में तो तेरे भी है मेरा ही नाम,
मैं होठों पर तेरा नाम ले आया तो,
ज़माना सुलग उठा...

नींद तो तेरी आँखों में भी नहीं,
मैं रात भर जगता रहा तो,
ज़माना सुलग उठा...

Monday, October 05, 2009

वो कली मुस्काई

वो कली मुस्काई,
और गुलाब बन गयी,
देखते ही हो जाये नशा,
ऐसा वो शराब बन गयी...

यूँ ही इतनी खूब थी,
वो सबका ख्वाब बन गयी,
निकली जब सज संवर के,
और लाजवाब बन गयी...

जिसने भी देखा एक झलक,
उसी के दिल का ताज बन गयी,
वो कली मुस्काई,
और गुलाब बन गयी...